What is Blue Whale Game

     ब्लू व्हेल गेम
आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाला एक ऑनलाइन मोबाइल गेम 



ब्लू व्हेल खेल (रूसी )- ब्लू व्हेल चैलेंज गैम, एक इंटरनेट "खेल" है जिसका कई देशों में मौजूद होने का दावा किया जा रहा है। खेल कथित तौर पर एक श्रृंखला मे होते हैं जिसमें खिलाड़ियों को कहने के लिये 50-दिन की अवधि में कई कार्य आवंटित किया जाता है, जिसकी अंतिम चुनौती में खिलाड़ी को आत्महत्या करने को बोला जाता है। [1][2] शब्द "ब्लू व्हेल" बीच्ड व्हेल्स की घटना से आता है, जोकि आत्महत्या से जुड़ा हुआ था।
2016 में रूस में, ब्लू व्हेल किशोरों के बीच बड़े पैमाने पर उपयोग करने के बाद एक पत्रकार ने एक लेख के माध्यम से उस पर ध्यान आकर्शित किया, जो कई असंबद्ध आत्मघाती पीड़ितों को ब्लू व्हेल से जोड़ता था, जिसके बाद रूस में नैतिक खलबली की एक लहर दौड गई। बाद में, इस खेल से जुडे एक व्यक्ति बुदेइकिन को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे कम से कम 16 किशोर लड़कियों को "आत्महत्या करने के लिए उकसाना" का दोषी ठहराया गया। जिससे रूसी आत्मघाती रोकथाम कानून का नवीकरण और ब्लू व्हेल घटना पर विश्वव्यापी चिंता दौड गई। यह अन्य बढ़ते स्व-नुकसान प्रवृत्तियों से भी जुड़ा हुआ है, जैसे चीन कि "मानव कढ़ाई"।

"खेल" संरचनासंपादित करें

यह खेल चैलेंजर्स (जिन्हैं खिलाडी या प्रतिभागी भी बुलाया जाता है) और प्रशासकों के बीच के रिश्ते पर आधारित होता है।[3][4]  इसमें व्यवस्थापकों द्वारा दिए गए कर्तव्यों की एक श्रृंखला शामिल होती है जिसे खिलाड़ियों को पूरा करना होता है, आमतौर पर प्रति दिन एक कार्य करना होता है, जिनमें से कुछ आत्म विकृति से जुडे होते है।[5][6] कुछ कार्य अग्रिम में दिया जा सकता है, इस खेल का अन्तिम कार्य में आत्महत्या करने को कहा जाता है।[7][8]
कार्यों की सूची को 50 दिनों में पूरा किया जाना होता है, जिसमें शामिल होते है-  सुबह 4:20 जागना, क्रेन पर चढ़ाई, एक विशिष्ट वाक्यांश या चित्र व्यक्ति के अपने हाथ या बांह पर गुदवाना, गुप्त कार्य करना, एक सुई को अपने हाथ या पैर पर चुभोना, एक पुल या छत पर खडा होना, व्यवस्थापक द्वारा भेजे गये संगीत सुनना और वीडियो देखना।[9] इन में से एक संगीत वीडियो नार्वे गायक एमिलि निकोलस' का उत्साहित गीत "स्टेरियों" (स्कॉटलैंड में फिल्माया) शामिल था।[10]

ज्ञात मामलेंसंपादित करें

=== भारत ===. 30 जुलाई 2017 को, मुंबई शहर के अंधेरी (पूर्व) में एक 14 वर्षीय लड़के ने सातवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली।[11] महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने इस आत्महत्या के लिये इस ब्लू व्हेल खेल को दोषी ठहराया है, हालांकि मुंबई पुलिस ने कहा कि उन्हैं अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है जिससे पता चले कि लड़का यह खेल खेलता था। [12] 13 अगस्त को, बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले में एक १५ साल के लडके ने आत्महत्या करली, पुलिस को शक है कि यह घटना इस खेल से जुड़ी हुई है[13]

प्रतिक्रियाएसंपादित करें

मार्च 2017 को, रोमानियाई आंतरिक मामलों के मंत्री कारमेन दान ने इस घटना पर अपनी गहरी चिंताए व्यक्त की। [14] बुखारेस्ट के मेयर गैबरिएला फियेरा ने इस खेल को "बेहद खतरनाक" करार दिया। [15]
इस खेल ने फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम सहित पुरे पश्चिमी यूरोप, में महत्वपूर्ण चिंता का एक विषय खडा कर दिया है।
मई 2017 में, मैक्सिकन राज्य मिचोआकेन के अधिकारियों ने एक चेतावनी जारी कर देश में "ब्लू व्हेल चुनौती" के आक्रमण कि संभावना जाहिर की।[16][17]

Comments

Popular posts from this blog